जौनपुर: किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा - Sharda Pravah News

.com/img/a/

हिंदी e न्यूज़ पत्रिका पर जौनपुर एवं देश-दुनिया की ताज़ा समाचार मिलेगा

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 14 अगस्त 2022

demo-image

जौनपुर: किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर व राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पकड़ी चौराहे से फतेहगंज, सीठापुर, गुदरीगंज होते हुए लाला बाजार तिराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।
पदयात्रा में हजारों की संख्या में सम्मिलित होने वाले युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके। पुरा बाजार भारत माता की जय, वन्देमातरम् की जयकारे से गूंज उठा। पदयात्रा के समापन के दौरान कार्यक्रम आयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री भोले सिंह ने सभी आगंतुकों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। तिरंगा मार्च में मुख्य रूप से  जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम यादव, पूर्व उपाध्यक्ष सन्दीप सिंह्, आशुतोष कुमार उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पुनीत मिश्र उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad