जौनपुर: इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों को बांटे छतरियाँ - Sharda Pravah News

.com/img/a/

हिंदी e न्यूज़ पत्रिका पर जौनपुर एवं देश-दुनिया की ताज़ा समाचार मिलेगा

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 7 अगस्त 2022

demo-image

जौनपुर: इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद लोगों को बांटे छतरियाँ

जौनपुर। इनरव्हील क्लब जनकल्याण करने के दृष्टिकोण से कार्य करता है। जनकल्याण के लिए समर्पित फुटपाथ पर जीविका उपार्जन के लिए गरीब तबके के लोग जिनके पास छत नहीं है। वह गर्मी एवं मानसून से बचाव हेतु खुद को प्लास्टिक से ढकने की कोशिश कर रहे हैं।  मोची, सब्जी वीले व अन्य जरूरतमंद लोगों को इनरव्हील क्लब ने निःशुल्क बड़े आकार की छतरियाँ जेसीज चौराहा एवं लाइन बाजार में वितरित किया। क्लब अध्यक्ष मृदुला सिंह जी ने कहा जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करना ही खुशियों के बीज बोने के लिए प्रेरित करता है। निर्वतमान अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल ने कहा इंटरनेशनल इनर व्हील दुनिया के सबसे बड़े महिला सेवा स्वैच्छिक संगठनों में से एक है जिसमें समय-समय पर जागरूक मंद लोगों की मदद करते रहते है। स्वास्थ्य, शिक्षा, अवसर, महिलाओं और लड़कियों का सशक्तिकरण सभी सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि के लिए उत्प्रेरक करता है। अन्त में कल्ब की सचिव ममता मिश्रा इनरव्हील क्लब की सहयोगी महिला सदस्यों का अभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad