रोटरी जौनपुर द्वारा सावनी फुहार ‘आया सावन झूम के’ एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन - Sharda Pravah News

.com/img/a/

हिंदी e न्यूज़ पत्रिका पर जौनपुर एवं देश-दुनिया की ताज़ा समाचार मिलेगा

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 17 जुलाई 2023

demo-image

रोटरी जौनपुर द्वारा सावनी फुहार ‘आया सावन झूम के’ एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

rotary

शारदा प्रवाह पर आपको मिलेंगे जौनपुर एवं देश-दुनिया के ताज़ा समाचार

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा गोकुल घाट पर श्रावण मास पर सावनी फुहार ‘आया सावन झूम के’ एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों ने गोकुल घाट पर सावन उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में लोगों ने अपने परिवार के साथ रोटरी फेलोशिप का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के संयोजक रो जगदीश मौर्य (गप्पू भैया), रो मनीष गुप्ता एवं रो. डा. अच्युतानंद कौशिक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन महीने में क्लब के सदस्यों के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें अपनों के बीच कई तरह के प्रतियोगिताओं के साथ-साथ गीत संगीत का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सीए सुजीत अग्रहरी ने बताया कि सावन में हरियाली के लिए पौधरोपण आगे भी किया जायेगा।  सदस्यो ने सावनी उत्सव में सहभागिता किया।

KAYSONS%2020X10

सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम के बीच आपस में मित्रता और सहचर्य को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के  कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसके कारण संस्था नवीन ऊर्जा से भर उठती है, साथ ही उन्होंने बताया कि मौके पर हमलोगों ने नए प्रोजेक्ट का संकल्प भी लिया है जो की आगामी समय में पूर्ण किया जायेगा। सह सचिव रो संजय जायसवाल जी ने उपस्थित सदस्यों का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रो अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, डाक्टर एकता, पूर्व सचिव रो मनीष चंद्रा, प्रेसिडेंट इलेक्ट रो श्याम वर्मा, रो राजीव साहू, रो विशाल गुप्ता,रो डाक्टर अच्युतानंद जी, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, रो शिवांशु श्रीवास्तव इत्यादि रोटरी क्लब जौनपुर के


कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad