जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा पौधरोपण समाज को संदेश दिया - Sharda Pravah News

.com/img/a/

हिंदी e न्यूज़ पत्रिका पर जौनपुर एवं देश-दुनिया की ताज़ा समाचार मिलेगा

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 17 जुलाई 2023

demo-image

जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा पौधरोपण समाज को संदेश दिया

जौनपुर। सावन मास के पवित्र महीने में जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के द्वारा सर्वोदय इंटर कॉलेज सुदनीपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कर समाज के लोगों को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल जी ने अपने संबोधन में कहा इसी तरह प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण करें तो समाज का कितना कल्याण हो भरपूर ऑक्सीजन के साथ स्वच्छ वातावरण हमारे आने वाली पीढ़ी को मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल मुन्ना, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल, आय ब्यय निरीक्षक रमेश जायसवाल व सदस्य कार्यसमिति डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता मड़ियाहूं से छोटे लाल जायसवाल और मंडियाहू नगर अध्यक्ष विनोद जायसवाल जी की गरिमामई उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद सदस्य विधान परिषद श्री विद्यासागर सोनकर जी के साथ जौनपुर जयसवाल समाज समिति के पदाधिकारियों के बीच औपचारिक बैठक किया। इस बैठक में सामाजिक कार्यों पर एवम् राजनीतिक चर्चाओं पर विशेष प्रकाश डाला गया। श्री विद्यासागर जी 2024 में होने वाले चुनाव वह मोदी जी को वोट देने एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad