रेप और हत्या की शिकार डॉक्टर के लिए रोष एवं श्रद्धांजलि, इनरव्हील क्लब जौनपुर की महिला सदस्यों द्वारा - Sharda Pravah News

.com/img/a/

हिंदी e न्यूज़ पत्रिका पर जौनपुर एवं देश-दुनिया की ताज़ा समाचार मिलेगा

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 अगस्त 2024

demo-image

रेप और हत्या की शिकार डॉक्टर के लिए रोष एवं श्रद्धांजलि, इनरव्हील क्लब जौनपुर की महिला सदस्यों द्वारा

.com/img/a/

जौनपुर । महिलाओं की विश्व व्यापी स्वैच्छिक सेवा संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी रत 31 वर्षीय महिला चिकित्सक ट्रेनी के साथ अमानवीय कृत्य व हत्या के विरोध में एक शांति मार्च व श्रद्धांजलि सभा क्लब की अध्यक्ष ममता मिश्रा तथा सचिव संन्ध्या सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह शांति मार्च टी.डी.इंटर कालेज से आरम्भ होकर लाइन बाजार मार्ग से होते हुए टी.डी. पी.जी. कालेज के मुख्य द्वार पर श्रद्धांजलि सभा में बदल गयी जहां उपस्थित इनरव्हील के सभी सदस्यों द्वारा पीड़ित महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गयी तथा दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की गयी। 

.com/img/a/

इनरव्हील अध्यक्ष ममता मिश्रा द्वारा सभा को संबोधित करते हुए उक्त आर.जी.कर मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय दुष्कृत्य व हत्या पर क्षोभ व्यक्त किया तथा सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गयी। सचिव संन्ध्या सिंह ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दरिंदों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा घटना में शामिल सभी दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाने की मांग कर क्षोभ व्यक्त किया गया।प्रदर्शन में निवर्तमान अध्यक्ष सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष पूनम मिश्रा,एडिटर वन्दना उपाध्याय, निवर्तमान सचिव शोभा सिंह,मीना सिंह संजय,अंजना सिंह,अंजू मिश्रा,दीपमाला जायसवाल,रंजना शुक्ला, प्रियंका पांडेय आदि जागरुक महिला सदस्यों की सशक्त भागीदारी रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ad