
- राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर छप्पन प्रकार के भोग और एक कुंतल लड्डू का भोग अर्पित किया गया।
- नौ कन्याओं और हनुमान जी को खीर और पूरी का भोग लगाया गया।
- श्रद्धालुओं ने हलवा और लड्डू के प्रसाद ग्रहण किया।
जौनपुर। नगर के शास्त्रीनगरए परमानतपुर स्थित श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर माता मंदिर में प्रातः मंगल आरती के साथ नवरात्रि के नौवें दिन श्रद्धालु भारी संख्या में मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर कलशए माता गौरीए गणेशए माता पृथ्वी तथा सभी देवी.देवताओं की पूजा हुआ। पूजा के बादए मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई।
मंदिर परिसर में स्थित राम दरबार में शंखए घंटा.घडिय़ाल की ध्वनि के बीच प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। प्रबंधक एवं ट्रस्टी रविकांत जायसवाल ने अपनी पत्नी के साथ भगवान शालिग्राम को स्नान कराया। उपस्थित पुजारीगण के द्वारा दिव्य मंत्रों से भगवान की भव्य आरती का आयोजन हुआ।
इस दौरान भगवान श्रीरामए माता सीताए लक्ष्मणए शत्रुघ्नए भारत एवं हनुमान जी को छप्पन प्रकार के भोग और एक कुंतल लड्डू का भोग अर्पित किया गया। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं को चरणामृत और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।
भक्तगणों और महिलाओं ने इस अवसर पर भगवान श्रीराम जन्मोंत्सव पर भजन गाए और उल्लास के साथ नृत्य किया। इस कार्यक्रम में आशुतोष जायसवाल, सुशील जायसवाल,प्रो. अजय दुबे, कवि जायसवाल, रामचंद्र दास, सुजीत मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, कृपाशंकर सिंह बच्चा, जयप्रकाश सहित पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें